मार्बल ग्रेनाइट स्टोन व्यापारियों का बढ़ी दरों के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन
ROHIT SHARMA
मार्बल ,ग्रेनाइट , स्टोन पर केंद्र सरकार द्वारा लागू होने जा रहे जीएसटी 28% के विरोध में पूरे भारत के व्यापारियों ने दूसरे दिन भी जंतर मंतर पर धरना हुआ |
आपको बता दें कि दिल्ली और देश के दूसरे राज्य में भी मार्बल के व्यापारियों ने हड़ताल रखी और सब जगह दुकानें और फैक्ट्रियां बंद कर रखी है | वहीं आज इस धरने में आंध्र प्रदेश ,कर्नाटक , तेलंगाना , मध्य प्रदेश , राजस्थान , गुजरात से बड़ी संख्या में व्यापारी धरना स्थल पर पहुंचे | साथ ही दिल्ली मार्बल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप भारद्वाज का कहना है कि फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने 6 गुना टैक्स बढ़ा कर मोदी जी के मेक इन इंडिया के सपने को किस रूप में पूरा करना चाहते हैं | देश में जीएसटी लागू होने का पूरा व्यापार जगत इंतजार कर रहा था कि पूरे देश में एक समान कर लगने से एक उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा | लेकिन जेटली ने कर में अप्रत्याशित वृद्धि कर के व्यापारियों को ही तबाह करने का कार्य किया है इस देशव्यापी आंदोलन व्यापारिक केंद्र सरकार की तरफ आशा की नजर से देख रहे हैं कि उनकी मांग पर गौर किया जाए और जीएसटी को किसी भी रुप में 10% से ज्यादा ना किया जाए| उनका यह भी कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा ग्रेनाइट पर लागू होने जा रहे जीएसटी की 28 प्रतिशत दर से मार्बल ग्रेनाइट का सारा कारोबार ही चौपट हो जाएगा |