नोएडा में चल रही थी फायरिंग, दिल्ली पुलिस ने दी जिले में सुचना!
ROHIT SHARMA
NOIDA : नोएडा के सैक्टर-4 स्थित इंडियन इंटरनेशनल हाउस प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस फैक्ट्ररी में पीतल का सामान बनाया जाता हैं | जिसको चुराने के लिए बीती रात चार से पांच बदमाश फैक्ट्ररी में दीवार पर चढ़ कर अंदर घुसे और फैक्ट्ररी के गेट ताला तोड़ने लगे। जिसके बाद फैक्ट्ररी पर तैनात गन गार्ड का कुछ आवाज सुनाई दी तो उसने बहार आकर देखा की तो यह बदमाश ताला तोड़ते हुए दिखे। जिसके बाद गार्डो और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई |
जिसमें एक चोर को गोली छू कर भी निकली जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश दीवार कूद कर वहां से फरार हो गए। वही यह पूरी वारदात फैक्ट्ररी में लगे सीसीटीवी कैमरे में केद हो गई हैं। गार्डो ने तुरंत फैक्ट्ररी के मालिक को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को इस घटने के बारे में बताया गया लेकिन पुलिस सुबह मौके पर पुहंची। हालाकिं फैक्ट्ररी से कुछ चोरी नहीं हुआ लेकिन इस तरह की ताबड़तोड़ फायरिंग नोएडा पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने जब पुलिस को फोन किया तो वह दिल्ली पुलिस को लग गया | जिसके बाद उन्होंने नोएडा पुलिस को सूचना दी की सैक्टर-4 मे फायरिंग हुई हैं। साथ ही पुलिस के द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही हैं.|