सीबीएसई परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों को किया सम्मानित

ROHIT SHARMA

NOIDA : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के 132 छात्रों को किया गया सम्मानित।  छात्रों की मेहनत, लगन एंव प्रतिबद्धता को मान्य करते हुए 2017 की सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं की परिक्षा में 90 प्रतिषत एंव उससे उपर प्रतिशत प्राप्त करने वाले विज्ञान, कार्मस एंव हयूमिनिटीज के 132 छात्र छात्राओं को आज एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन अमिता चौहान द्धारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। समारोह के दौरान सीबीएसई बोर्ड की ऑल इंडिया टॉपर एंव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल को 1 लाख रूपये का चेक प्रदान करके एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन ने सम्मानित किया गया | वहीं स्कूल के प्रबंधन ने पास हुए स्टूडेंट के साथ केक काटकर जश्न मनाते हुए बच्चो को बधाई दी। एमिटी इंटरनेषनल स्कूल की चेयरपर्सन अमिता चैहान ने बताया की किसी भी सपने का अकेले साकार नही कर सकते, यह छात्र, अभिभावक एंव उनके शिक्षकों का संयुक्त प्रयास एंव कड़ी मेहनत है। इस संयुक्त प्रयास का नतीजा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की उपलब्धि में दिखता है। वहीं सीबीएसई टॉपर रक्षा गोपाल ने कहां वह एमिटी स्कूल द्वारा दिए गए एक लाख रुपये को अपनी आगे होने वाली शिक्षा के लिए प्रयोग करेंगी। साथ ही उन्होंने अपनी इस कामयाबी के पीछे टीचर व अपने माता पिता को बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.