स्वछता का सन्देश देती साइकिल रैली पहुंची नोएडा

ROHIT SHARMA

NOIDA : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ पखवाडा मनाने के लिए एक जागृति अभियान के तहत आयोजित 51 साइकिल सवारों की साइकिल रैली लखनऊ से चलकर नोएडा पहुंची |

जहां उन सभी का स्वागत रोटरी क्लब नोएडा , नवरत्न फाउंडेशन एवं शहीद भगत सिंह सेना द्वारा किया गया | साथ ही कर्नल चंदन वत्स ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कियह यात्रा 700 किलोमीटर की है जिसमे से 670 किलोमीटर कवर किये जा चुके हैं | इस स्वच्छता अभियान में स्कूल और कॉलेजों में जा जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है | वही नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए इस स्वच्छ भारत की लहर देश के कोने-कोने में पहुंच गई है और नोएडा भी इससे अछूता नहीं है | यहां भी इससे संबंधित गतिविधियां जारी है लेकिन इस रैली से हमारे उत्साह में वृद्धि होगी और प्रयासों में तेजी आएगी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.