ग्रेटर नॉएडा में बोले उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,”बिल्डर-बायर समस्या में उपभोक्ता हित सर्वोपरि, सरकार करेगी कठोर कार्यवाही”
ROHIT SHARMA
GREATER NOIDA : ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में जीएसटी को लेकर आज ग्रेटर नोएडा उद्योग व्यापर मंडल और इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड ने एआईसीओएसएमआईएआई के साथ मिलकर गुड्स एवम सर्विसेज पर पैनल चर्चा आयोजित की गई |
इस जीएसटी संगोष्ठी कार्यकम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया | साथ ही संगोष्ठी में मौजूद उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्तियों में भारतीय उद्योग व्यवसाय मंडल के अध्यक्ष श्री पंडित श्याम बिहारी मिश्रा, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार,अकोसिया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुदर्शन सरीन,जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
इस संगोष्ठी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने जीएसटी को लेकर व्यपारियों को सम्बोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्धारा पिछले कुछ वर्षों में लायी गई योजना जैसे जन धन योजना, डेमोनेटिनाइजेशन और जीएसटी की सराहना करते हुए इसे व्यापारी बंधुओं के लिए बहुत फायदेमंद बताया |
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा जब भी भारत में वित्तीय क्रांतियों का उल्लेख किया जाएगा तो खुले दिल से इन परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए व्यापारिक बन्धुओं को भी सुनहरा स्थान मिलेगा। कुछ साल पहले जब वैश्विक मंदी ने दुनिया को अपने कब्जे में लिया था तब भी भारत हमारे संपन्न व्यापारिक बंधुओं के कारण अप्रभावित रहा। साथ ही जीएसटी को एक ऐतिहासिक वित्तीय क्रांति बताते हुए उन्होंने आगे कहा,पहले 17 से अधिक प्रकार के कर हमारे व्यापार और विकास दर में बाधा डाल रहे थे जीएसटी द्वारा अब ऐसा नहीं रह गया है। जीएसटी एक मैराथन यात्रा के 10-15 वर्ष का परिणाम है | व्यापारी बंधू एक सम्माननीय तरीके से करों का भुगतान करना चाहता है और वे अनावश्यक शोषण से बचना चाहते हैं। यह भाईचारा भारत राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे ज्यादा अधिक महत्वपूर्ण है। जब व्यापारिक व्यक्ति टैक्सेशन की तकनीकी जटिलताओं से मुक्त हो जायेंगे तो मुझे विश्वास है कि राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका योगदान और अधिक तीव्र हो जाएगा |
वही विभिन्न व्यापारियों द्वारा उठाए जा रहे चिंताओं को संबोधित करते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा, यूपी सरकार जीएसटी कौंसिल के सामने व्यापारिक बंधुओं द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और चिंताओं को आगे बढ़ाएगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यकतानुसार संशोधन ला कर समय पर कार्रवाई की जाए । मैं मानता हूं की इस संबंध में कि जीएसटी के बारे में कुछ
आपत्तियां उचित हैं और भारत सरकार इसके लिए जरूरी काम करेगी ।
प्रतिष्ठित जीएसटी विशेषज्ञों ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया और व्यापारिक व्यक्तियो के प्रश्नों के उत्तर दिए। जीएसटी सेमिनार के दौरान रवी बंसल,अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा उद्योग व्यवसाय मंडल, चौधरी जगदीश पाल सिंह, जनरल सेक्रेट्री ग्रेटर नोएडा उद्योग व्यवसाय मंडल और विजय सक्सेना के कार्यालय सचिव, ग्रेटर नोएडा उद्योग व्यवसाय मंडल भी उपस्थित थे।