एलईडी स्क्रीन के साथ हाईटेक होगी 30 साल पुरानी नॉएडा की सनातन धर्म रामलीला
PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS
नोएडा। शहर में रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। वहीं नोएडा स्टेडियम में सनातन धर्म रामलीला समिति रामलीला के मंचन के लिए डीजिटल स्क्रीन का उपयोग करेगी। जिससे की यहां आने वाले दर्शकों को रामलीला के दौरान कार्यक्रमों में रियल इफैक्ट का आभास होगा। इस तरह का प्रयास पहली बार शहर में होने वाली रामलीलाओं में किया जाएगा। इसके लिए स्टेज पर 10X60 फीट की स्क्रीन लगाई जाएगी। इसपर कार्यक्रम के दौरान सीन के हिसाब से इफैक्ट चलाए जाएंगे। वहीं रामलीला के लिए 45X90 फीट का स्टेज बनाया जा रहा है।
रामलीला में 5 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा संबंध में पूरे मैदान में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा रामलीला मैदान में ही गाड़ियों की पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान अग्निशमन की दो गाड़ियों यहां लगाई जाएंगी। इसके अलावा यहां शानदार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जहां तरह- तरह की झूला, दुकाने आदि की व्यवस्था की जाएगी।
रामलीला मैदान में विजय दशमी के दिन 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यहां 75 फीट ऊंचा रावण, 70 फीट कुंभ करण और 65 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला बनाया जाएगा।
सनातन धर्म मंदिर के महासचिव संजय बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि दर्शकों को रियल सीन का भाव देने के लिए इस बार रामलीला में डीजिटल एलईडी का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा यहां सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यहां आने वाले लोगों को पार्किंग की परेशानी न हो इसके लिए भी प्रबंध किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रामलीला में इस बार मुरादाबाद के 40 कलाकार हिस्सा लेंगे। प्रतिदिन लीला मंचन के दौरान धार्मिक और आरती के साथ नृत्य कलामंच के टी.वी कलाकारों द्वारा झांकियां पेश की जांएगी। रामलीला मैदान में सुरक्षा मानकों के बोर्ड चिन्हित किए जाएंगे। जिनपर पुलिस, इमरजैंसी आदि नंबर लिखा जाएंगे।
इस दौरान यहां टी.एन गोविल, सुशील भारद्वाज, टी.एन चौरसिया, संजय बाली, एस. के राणा, विमला बाथम, के.के बंसल, मुकेश शर्मा, पवनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
