आचार संहिता खत्म हानेे के बाद शुरू होंगे लम्बित विकास कार्य.
जिले में लोकसभा चुनाव भले ही संपन्न हो चुका है, लेकिन विकास कार्य करने वाले विभागों के पास करने के लिए कोई काम नहीं रह गया है। चुनाव आचार संहिता जारी होने के कारण विभागीय अधिकारी लम्बित विकास कार्यों के साथ नए विकास कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। जब तक मतगणना संपन्न नहीं होता है, तब तक कोई कार्य नहीं शुरू किया जाएगा।
जिले में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद विकास कार्य ठप्प हो गया है। जिले में कई विभागों के विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं। हालांकि जिले में 10 अप्रैल को चुनाव संपन्न हो गया है, लेकिन अभी भी प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। लिहाजा विकास कार्य शुरू करने में अड़चन जारी है। जिला विकास अधिकारी डाॅ. राम आसरे ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के कई विकास कार्य अधूरे हैं। कुछ के फंड जारी हो चुके हैं, लेकिन आचार संहिता के चलते पैसे का उपयोग नहीं किया जा रहा है। आचार संहिता के चलते विभागो में काम ठप्प पड़ा हुआ है। 16 मई को मतगणना संपन्न होने के बाद जब आचार संहिता खत्म हो जाएगी, तभी कोई विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
Comments are closed.