प्राधिकरण सीईओ ने किया नोएडा स्टेडियम का दौरा, लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

ROHIT SHARMA/ LOKESH GOSWAMI

NOIDA : नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने आज तमाम अधिकारीयों के साथ नोएडा स्टेडियम का दौरा किया | दरसल यूपी के मुख्यमंत्री ने आदेश दिए थे की जो भी लंबित परियोजना चल रही है उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए | जिसको लेकर आज नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने नोएडा स्टेडियम में बन रहे इनडोर स्टेडियम का जायजा लिया |

साथ ही नोएडा स्टेडियम में रुके काम को पूरा करने के लिए अधिकारीयों को निर्देश भी दिए | वही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का कहना है की नोएडा स्टेडियम में आखिर किस बजह से जो कार्य रुके है आज उसका दौरा किया गया | नोएडा स्टेडियम में कार्य पूरा करने में जो समस्या आ रही है उसका निस्तरण करके जल्द से जल्द परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.