स्वास्थ्य लाभ हेतु नॉएडा स्टेडियम में किराये पर मिलेंगी साइकिल, एटलस कंपनी ने शुरू की सुविधा

Lokesh Goswami | Jitender Pal Ten News Noida :

नोएडा स्टेडियम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए एटलस कंपनी ने 10 साइकिल भेंट की है इस मौके पर एटलस कंपनी के ब्रांड कंसल्ट आशीष नागपाल ने बताया कि एनसीआर के अंदर नोएडा स्टेडियम में साइकिल ट्रैक काफी अच्छा बना हुआ है ।

और नोएडा स्टेडियम में साइकिल ट्रैक है । लेकिन अभी तक यहां पर साइकिल मुहैया नहीं कराई गई थी । एटलस कंपनी ने लोगों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखते हुए आज एटलस कंपनी ने 10 साइकिल नोएडा स्टेडियम को भेंट की है । और बताया की साइकिल के द्वारा अपने स्वास्थ्य को काफी अच्छा सेहतमंद बना सकते हैं और इससे पोलूशन से भी बचा जा सकता है। आशीष नागपाल ने बताया कि एनसीआर में पहली बार एटलस कंपनी ने नोएडा स्टेडियम को 10 साइकिले भेंट की है । वहीं आशीष नागपाल ने यह भी कहा कि जिस तरह पूरे नोएडा में सपा सरकार में साइकिल ट्रैक बनाए गए थे । वहां अब साइकिल ट्रैक नहीं बल्कि पार्किंग बन चुका है । इसी को देखते हुए एटलस कंपनी ने नोएडा स्टेडियम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति साईकिल चलाने की सलाह दी और कहा कि मॉर्निंग वॉक में साइकिल चलाने से सेहत अच्छा रहता है । और प्रदूषण से भी बचा जा सकता है | वही रामपाल साइकिल डीलर ने बताया कि एटलस कंपनी के तरफ से जो साइकिल दिए गए हैं वह हमारे दुकान से 10 साइकिले नोएडा स्टेडियम को मुहैया कराया गया है । जिससे लोग पैदल वॉक के साथ साइकिल चला कर भी वॉक कर सकता है ।ताकि स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा रहेगा । आशीष नागपाल ( एटलस साइकिल ब्रांड कंसल्ट )एटलस कंपनी के द्वारा जो साइकिल दी गई है नोएडा स्टेडियम को उसमें 1 घंटे का 10 रुपये चार्ज रखा गया है । और साथ ही ID प्रूफ जमा कराने के बाद साइकल वॉक करने के लिए आम आदमियों को दिया जाएगा । वही वाक करने वाले लोगों से जब हमने बात करने की कोशिश की तो उनका साफ कहना है कि साइकिल ना होने की वजह से हम लोग पैदल वॉक करते हैं । लेकिन आज एटलस कंपनी ने जो 10 साइकिल चलाने के लिए दिए हैं उसे हम आज से यूज करने लगे हैं । और इस साइकिल का चार्ज 1 घंटे का 10 रुपये रखा गया है । जो चार्ज लिया जा रहा है वह ज्यादा चार्ज नहीं है । इससे हमारा स्वास्थ और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा इसलिए हमें किसी भी तरह की आपत्ति नहीं है । हम अपनी ID प्रूफ से 10 रिपये देकर साइकल से वॉक कर सकते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.