राजपूत उत्थान सभा ने जीआईपी नोएडा में किया पद्मावती का विरोध

STORY.PHOTO.VIDEO.- JITENDER PAL-TEN NEWS

नोएडा : 1 दिसम्बर को रिलीज होने वाली पदमावती पर्दे पर आने से पहले ही सुर्ख़ियों आ गयी है .. देश भर में फिल्म रिलीज होने का प्रदर्शन जोर पकड़ता जा रहा है .. राजिस्थान से शुरू हुए इस प्रदर्शन की आग अब नॉएडा में भी पहुच गयी है .. नॉएडा के सेक्टर 18 में स्थित जी.आई.पी. मॉल में आज राजपूत उत्थान सभा के सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज पद्मावती के रिलीज होने का विरोध किया ..

वहीँ राजपूत उत्थान सभा के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा संजय लीला भंसाली द्वारा फिल्म के अन्दर महारानी पद्मावती के चरित्र को गलत फिल्माया गया है … फिल्म में पद्मावती का प्रेम प्रसंग अलाउदीन खिलजी के साथ दिखाया गया है जब की किसी भी एतिहासिक पुस्तक या किसी प्रसंग में इसका प्रमाण नहीं है .. जिस तरीके से फिल्म कारों द्वारा इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है .. राजपूत उत्थान  सभा इसका पुर जोर विरोध कर रही है .. और किसी भी कीमत पर इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा .. फिर भी अगर फिल्म को रिलीज किया जाता है तो पुरे देश भर में राजपूत उत्थान सभा उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.