मृत बीजीपी नेता शिव कुमार के परिजनों ने शव रख किया चक्काजाम, नॉएडा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
ROHIT SHARMA
NOIDA : कल दिनदहाड़े बीजेपी के नेता की गोलियों से भूनकर हुई हत्या के मामले में सुबह लोगों ने सेक्टर 71 चौराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया | लोगों ने शव को रख कर सड़क को जाम कर दिया नोएडा में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों ने पुलिस पर सवालिया निशान खडा किया |
वही लोगों की मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए | आपको बता दे की कल दिनदहाड़े बीजेपी के युवा नेता शिव कुमार यादव कि उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी फॉर्चूनर गाड़ी में अपने स्कूल से घर लौट रहे थे उसी दौरान तिगरी चौराहे पर उनकी गाड़ी पर अंधाधुन फायरिंग की गई | जिसमें शिव कुमार यादव समेत पांच लोग घायल हुए थे | युवा नेता ने मौके पर दम तोड़ दिया था उनके सुरक्षा गार्ड बलीनाथ ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया जबकि इस हमले में एक लड़की भी घायल हो गई थी उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया ।