पानी और हवा प्रदूषित करने वाली गैर क़ानूनी कम्पनियों के खिलाफ समाजसेविका उषा ठाकुर ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ROHIT SHARMA

NOIDA : नोएडा में पानी और हवा प्रदूषित करने वाली गैर क़ानूनी कम्पनियों को लेकर नोएडा की समाज सेविका उषा ठाकुर ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह को ज्ञापन सौपा | आपको बता दे की गौतम बुद्ध नगर में गैर क़ानूनी कम्पनियों के चलते हवा और पानी प्रदूषित हो रहा है | इन अवैध कारखानों की वजह से रहने वालो लोगों को कैंसर , टी.बी. और अन्य कई घातक बिमारियों से जूझना पड़ता है | वही इस मामले को लेकर नोएडा की समाजसेविका ने आवाज उठाई और गौतमबुद्ध नगर में चल रही है गैर क़ानूनी कम्पनियों पर अंकुश लगाने के लिए एक सूची तैयार की |

साथ ही नोएडा की समाजसेविका उषा ठाकुर का कहना है की गौतम बुद्ध नगर में 12 गैर क़ानूनी कम्पनियों की सूची तैयार की है जिसके कारण हवा और पानी प्रदूषित हो रहे है | जिसको लेकर आज जिलाधिकारी बीएन सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा | उषा ठाकुर ने बताया की पीछे काफी महीनों से गौतम बुद्ध नगर में बहुत ज्यादा पानी प्रदूषित हो रहा है | जिसके कारण यहाँ के निवासी बीमारी के शिकार हो रहे है | वही इस मामले में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इन सभी कम्पनियों के जाँच के आदेश दिए है | वही अगर इन गैर क़ानूनी कंपनी के मानक पुरे नहीं मिले तो जिला प्रशासन के तरफ से बड़ी कार्यवाही की जाएगी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.