एनजीटी के नियमों का उल्लघंन करने पर 12 लोगो को जुर्माने का नोटिस जारी
20/12/2017
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देशन में एनजीटी के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने अपने स्तर पर कार्यवाही की जा रही है ताकि पूरे जनपद में एनजीटी के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट नोएडा के द्वारा 5 संस्थाओं को क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर 5-5 लाख का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किए हैं, और 1 सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया गया है। अन्यथा की दशा में संबंधित फर्मों के माध्यम से 5 लाख रूपये वसूलने की कार्यवाही की जाएगी। जिन फर्मों को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं उसमें मै0 लक्जरिया एवेन्यू (समृद्धि ग्रुप) सैक्टर 150 नोएडा, मै0 लाॅजिक्स ब्लासम जेस्ट जीएच-02, सैक्टर-143 नोएडा, मै0 कामना ग्रीन्स, सिक्का ग्रुप जीएच-01, सैक्टर-143 नोएडा, मै0 टाटा वैल्यू होम्स(लोटस ग्रीन प्रोजेक्ट) सैक्टर-150 नोएडा, मै0 ऐस पार्क व्यू एससी/01/बी सैक्टर-150, नोएडा सम्मलित हैं।
इसी प्रकार नगर मजिस्ट्रेट नोएडा के द्वारा 5 संस्थाओं को क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किए हैं, और 1 सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया गया है। अन्यथा की दशा में संबंधित फर्मों के माध्यम से 50 हजार रूपये वसूलने की कार्यवाही की जाएगी। जिन फर्मों को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं उसमें मै0 फेस्टिबल सिटी(द्वारा मिस्ट डायरेक्ट सेल्स) सैक्टर-143बी, नोएडा, मै0 धामपुर एल्कोकेम प्रा0लि0 प्लाॅट नम्बर 2, नाॅलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा, मै0 ए0सी0सी0 लि0(अर0एम0सी0 प्लांट) प्लाॅट नं0-13ए/1, उद्योग केन्द्र इकोटेक 3 ग्रेटर नोएडा, मै0 एस्सेसिया क्रियेशंस प्रा0लि0 143 आई एनएसईजेड नोएडा, स्वामी प्लाॅट नं0 सी-4, सैक्टर-80 नोएडा तथा मै0 नव दुर्गा आर0एम0सी0 प्लान्ट ग्राम पतवाडी ग्रेटर नोएडा को 1 लाख व भवन स्वामी बी-169, फेस 2 नोएडा को 5 हजार का नोटिस जारी किये गये।
नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा यह सभी नोटिस संबंधित फर्मों को एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी की रिपोर्ट पर जारी किए गए हैं । उन्होंने बताया कि यदि 1 सप्ताह के भीतर संबंधित व्यक्ति एवं फर्मों के माध्यम से रिपोर्ट प्राप्त नहीं होती है तो उनके विरूद्ध वसूली की कार्यवाही की जाएगी।