मोदी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नोएडा प्रशासन ने की बैठक

Lokesh Goswami Ten News:

देश की राजधानी दिल्ली को नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम से जोडने के लिए चलाई जा रही मेट्रो ट्रेन एक नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके एक नए रूट का शुभारम्भ 25 दिसंबर को करेंगे । मेट्रो रेल फिलहाल 208 किलोमीटर के दायरे में दौड रही है। 2020 तक इसकी हद 450 किलोमीटर करने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नोएडा के बोटॉनिकल गार्डन से कालकाजी होते हुए जनकपुरी तक जाने वाले 38 किलोमीटर के नए रूट का शुभारम्भ करेंगे। इसी को लेकर आज नोएडा के सेक्टर 125 एमिटी कॉलेज के कैंपस में एक मीटिंग रखी गई | जिसमें नोएडा प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी गण और गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन के साथ डीएम बी एन सिंह भी मौजूद रहे | इस मीटिंग में आने वाले 25 तारीख को नरेंद्र मोदी जी की तैयारी को लेकर मीटिंग की गई |

वही इस बैठक में पुलिस व्यवस्था का किस तरह से इंतजाम किया जाएगा , एसपीजी वाले आएंगे और चेक करेंगे कहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा कहां पर कार्यक्रम होगा कहां पर रैली होगी यह सारी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई । साथ ही सूत्रों के मुताबिक मोदी एमिटी विश्वविघालय के प्रागण में एक जनसभा को संबोधित भी कर सकते है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि किसी भी अफसर से नहीं की है।
डीएमआरसी के पास चार, छह और आठ कोच की 216 ट्रेन हैं। वर्तमान में छह कोच वाली एक सौ से अधिक तथा आठ कोच वाली 60 से अधिक ट्रेन चलाई जा रही हैं। मेट्रो सेवाएं पहली बार हरियाणा के फरीदाबाद और बहादुरगढ़ भी पहुंचेंगी। 25 दिसंबर को मजेंटा लाईन का उदघाटन करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आएंगे। उनकी अगवानी करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक के आने की तैयारी भी चल रही है। सुरक्षा के लिहाज से यहां एसपीजी के अफसरों के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने डेरा डाल दिया है। लेकिन कल जिस तरह से मेट्रो के कोच कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर क्षतिग्रस्त हुए है। उसके बाद ये भी संभावना है कि कुछ दिनों के लिए इस उदघाटन को टाल दिया जाए लेकिन इसके आसार कम है। डीएमआरएसी के एक अफसर ने दावा किया है कि इस मामले की जांच दो दिनो में करके रिपोर्ट पीएमओ को भेज दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.