नॉएडा में आयोजित हुई विशाल श्रमिक महापंचायत, विधायक, जिलाधिकारी ने लिया हिस्सा !
ROHIT SHARMA
NOIDA : श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों की समस्याओं को लेकर आज नोएडा में विशाल श्रम पंचायत का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह रहे | विशाल श्रम पंचायत कार्यक्रम में श्रमिकों के हितार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी | साथ ही इस कार्यक्रम में श्रमिकों का पंजीकरण भी कराया गया | वही जिलाधिकारी द्धारा पात्र लाभार्थियों को इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया गया ।
साथ ही इस कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह का कहना है की नोएडा में आज विशाल श्रम पंचायत का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो की तादात में श्रमिकों ने हिस्सा लिया |
इस कार्यक्रम में श्रमिक समस्याएं , श्रम सुरक्षा को लेकर चर्चा भी की गयी | साथ ही उनका कहना है की प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितार्थ में जन कल्याणकारी योजनाए चला रही है | पुरे गौतम बुद्ध नगर के सभी श्रमिक उन योजनाए का लुफ्त उठा सकते हैं। उन्होंने श्रम विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की भी सराहना की और कहा की ऐसे कार्यक्रम से श्रमिकों में जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी एन सिंह समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.