जो आए वो गाए के फ़ाइनल के लिए हुआ 18 गायको का चयन

PHOTO/VIDEO/STORY – JITENDER PAL -TEN NEWS (06/03/18)

नॉएडा : अक्सर कई बार लोग अपने अंदर छुपे हुनर को दुनिया के सामने नहीं दिखा पाते इसके पीछे कारण कुछ भी हो सकता है। किसी ड़र या किसी अड़चन के कारण लोग अपने हुनर को अंदर ही दबा लेते हैं। ऐसा ही एक हुनर है गायकी का.. लेकिन सही मंच न मिलने के कारण या फिर किसी परेशानी के कारण एक गायक बनने की चाह खो जाती थी। लेकिन अब आपकी गायकी को एक अहम मौका देने के लिए नवरत्न फाउंडेशन्स ने पिछले साल एक शुरुवात की थी जो आये वो गाए के द्वारा एक मंच तैयार किया था इस मंच के जरिये आप अपनी गायकी के हुनर को लोगों के सामने रख सकते हैं।

आज नवरत्न फॉउंडेशन की तरफ से जो आये वो गाये के सेमीफाइनल कार्यकर्म का आयोजन सेक्टर 6 स्थित NEA के सभागार में हुआ , जो आये वो गाये के सेमीफाइनल में सभी युवा से लेकर बुजर्गो तक लोगो ने अपनी गायकी के हुनर को कायकर्म में आये तुहिना चटर्जी ,संजय पांडये ,देबू मुखर्जी ,पंकज माथुर ,कपिल तिवारी जैसे चयनकर्ताओं ने फ़ाइनल के लिए गायको को चुना । इसमें से 18 गायको फ़ाइनल के लिए चुना गया।

इस मोके पर नवरत्न फाउंडेशन्स के संथापक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि जो आये वो गाये के इस कार्यकर्म का सेमीफाइनल है इसमें 216 लोगो ने आवेदन आये थे जिसमे से हमने केवल 40 लोगो हो मंच पर आने का मौका दिया है इस में से कुछ ऐसे लोग भी थे जो शुरू से इस कार्यकर्म की सोभा अपने गायकी के हुनर से बंधे हुए है , आज जजिस के अनुसार 18 प्रतिभाओ का चुनाव किया जायेगा , जो 8 अप्रैल को दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर के ग्रैंड फिनाले में भाग लेकर अपने हुनर का जलवा बिखरेंगे , साथ ही ग्रैंड फिनाले में अंतिम 4 प्रतिभाओ का चयन किया जायेगा , वो ही विजेता बनेंगे , आगे बताया की शुरू से इस कार्यकर्म को में NEA,नोएडा ट्राई ग्रुप ऑफ म्यूजिक साथ दिया है। इस मोके पर कार्यकर्म का संचालन अदित भटनागर ने किया था , नवरत्न फाउंडेशन लोगों के लिए आगे हाथ बढ़ाता है जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं। नवरत्न फाउंडेशन सामाजिक संस्था के तौर पर काम करता है इतना है नहीं ये संस्था लोगों के हुनर को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने में भी काफी मदद करती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.