वेव सिटी ग़ाज़ियाबाद ने निवेशकों की समस्या – समाधान हेतु कि अहम बैठक , सैकड़ो निवेशकों ने लिया हिस्सा

ROHIT SHARMA

ग़ाज़ियाबाद :– वेव सिटी ग्रुप ने अपने निवेशकों की समस्याओं को निपटारा करने के लिए गाज़ियाबाद में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वेव सिटी के सभी फ्लैट निवेशक और निवासियों ने हिस्सा लिया । आपको बता दे ये बैठक करने का यह उद्देश्य था कि उनके सभी निवेशक और निवासी अपनी समस्याओं के बारे में बताए , जिससे उसका समाधान निकाला जा सके ।

साथ ही वेव सिटी अपने ग्राहकों के लिए क्या नई नीति ला रही है , उसके बारे में सभी को पता चल सके। इस बैठक का नेतृत्व वेव सिटी के महाप्रबंधक (सुविधा प्रबंधक) रणजीत रणधावा ने सभी निवासियों और निवेशकों को सम्बोधित करते हुए नए विकास और वेव सिटी में चल रहे नए निर्माण के बारे में अवगत कराया गया।

उनका कहना है कि वेव सिटी में एक ऐसा सुपर मार्ट बन रहा है जिसका नाम फ्रेशली योर्स है । जिसमे सभी निवासियों के लिए एक ही प्लेटफार्म पर सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी । जैसे कि घेरलू समान के साथ -साथ निवासियों के सभी उपयोग समान मिल सकेगा। जिससे किसी भी व्यक्ति को बाहर नही जाना पड़ेगा।

वही दूसरी तरफ मोबाइल नेटवर्क के मुद्दे , सड़क कनेक्टिविटी, बुनियादी आपूर्ति आदि तमाम मुद्दों को लेकर सभी निवासियों को आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान कर लिया जाएगा , जिससे किसी को परेशानी का सामना न करना पड़ सके । खासबात ये है कि वेव सिटी अपने सभी निवेशकों के साथ हर महीने अहम बैठक करती है , जिससे सारी समस्याओं का निपटारा हो सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.