नोएडा के सेक्टर 56 में भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान , लोगों को किया जागरूक
नोएडा : स्वच्छ्ता व स्वास्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नोएडा में अभियान चलाया गया जिसमें लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ।
नोएडा के सेक्टर 56 में भारत पेट्रोलियम की तरफ से स्वच्छ् भारत व स्वस्थ भारत की थीम को लेकर एक जागरूक अभियान चलाया गया । जिसमे सेक्टर के लोगो ने अभियान में जुड़कर सफल बनाने की कोशिश की । पिछले कई महीनों से स्वक्षता जागरूकता अभियान का आयोजन भारत पेट्रोलियम और ग्रामीण विकास ट्रस्ट के द्वरा देश के अलग-अलग कोने में किया जा रहा है । इस अभियान के तहत लोगों को स्वक्षता के प्रति जागरूक और प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों के संबंध में अलग-अलग गतिविधियों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है ।
इस मौके पर भारत पेट्रोलियम के (जेनरल मैनेजर नॉर्थ इंडिया) एल के वत्स ने बताया कि हम समय समय पर इस तरह कार्यक्रम करते रहते है ताकि लोग स्वास्थ्य व स्वच्छ्ता के सचेत रहे , साथ ही अपने साथियों को जागरूक करे । हम लगातार लोगों को यह जागरूक करने में लगें हैं की वो थोड़ी सी सावधानी बरत कर जीवन में आने वाले स्वक्षता संबन्धित कईब मुश्किलों से खूद को और आस-पड़ोस के लोगों को बचा सकते हैं । हम सबको एक साथ जुड़कर सम्पूर्ण देश को स्वक्ष बनाना होगा, हमे खूसी है की आज धीरे-धीरे हीं सही जागरूक हो रहे हैं ।
उनका कहना है कि सेक्टर 56 के लोगो को जागरूक करने के लिए यहाँ कार्यक्रम किया जिसमें लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया , आज पार्को में वृक्षरोपण के साथ पार्को में सफाई भी साथ ही सड़को को भी साफ किया गया और यहाँ के लोगो से अपील की अपने आसपास के पार्को में गन्दगी बिल्कुल भी ना पनपने दे , आप खुद भी सफाई करें और दूसरों को भी जागरूक करे । एक साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहे , खासबात ये है कि भारत पेट्रोलियम की तरफ से नोएडा के सेक्टर 56 में मेडिकल कैम्प भी लगाया है , जिसमे सैकड़ो लोगों ने इस कैम्प में चेकअप करवाया , जिससे उन्हें अपनी बीमारी का पता चल सके ।