ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग, कार सवार इंजीनियर की जलकर हुई मौत

Abhishek Sharma

Greater Noida (25/12/18) : ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला | ग्रेटर नोएडा के डीपीएस सोसायटी के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गयी , आग ने भयानक रूप लेकर पूरी कार को अपनी चपेट में लिया | खासबात यह है की आग इतनी भयानक लगी थी की चालक को बहार निकलने को मौका तक नहीं दिया , जिससे कारण कार चालक जलकर मर गया |

वही इस मामले के सुचना पुलिस को मिली , मौके पर पहुँची पुलिस ने दमकल विभाग को बुलवाया , दमकल विभाग ने आकर आग पर काबू पाया | उसके बाद पता चला की जलती गाड़ी में कोई व्यक्ति बैठा हुआ है । जिसकी जलकर मृत्यु हो गयी है |
वही दूसरी तरफ इस मामले में सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा निशंक शर्मा ने बताया आज सुबह सूचना मिली कि डीपीएस सोसायटी के पास किसी गाड़ी में आग लगी है, सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। तब पता चला कि जलती गाड़ी में कोई व्यक्ति बैठा हुआ है । गाड़ी के नंबर से मालिक की डिटेल्स प्राप्त हुई। पवन नाम का व्यक्ति जो की मूलतः अंबा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में थाना कासना के कैसिया स्टेट सोसाइटी में रह रहा था।
साथ ही उनका कहना है की यह नोएडा की ब्रिज ग्लोबल कंपनी में काम करता था। इसकी नाइट शिफ्ट चल रही थी जिसे समाप्त करके यह सुबह 5:30 बजे वापस लौटता था। आज सुबह अपनी सोसाइटी से लगभग आधा किलोमीटर पहले इसकी फोर्ड आइकन गाड़ी में आग लग गई । गाड़ी में वह स्वयं भी बैठा हुआ था गाड़ी में आग लगने के बाद वह गाड़ी से नहीं निकल पाया और जल कर उसकी भी मृत्यु हो गई।
वही उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा बॉडी के अवशेष को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जा रहा है , पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.