40 साल में उत्तीर्ण किया इंटरमीडिएट

20140525_155916

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। इसे चरितार्थ किया है ईटा
वन निवासी सरिता राठी ने। 40 की उम्र पार करने के बाद भी पढ़ाई का जज्बा
खत्म नहीं हुआ और उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 76 परसेंटेज मार्क प्राप्त
किया है।
दनकौर के जगनपुर निवासी सरिता राठी की शादी 21 वर्ष की उम्र में बुलंदशहर
निवासी वीपी राठी के साथ हुई। शादी के बाद वे वर्ष 2003 में परिवार समेत
ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट हो गईं। सरिता राठी के तीन बच्चे हैं। दो बड़ी
बेटी हैं, जबकि एक छोटा बेटा है। सरिता राठी का कहना है कि हाईस्कूल पास
करने के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। लेकिन वह घर पर पढ़ना नहीं छोड़ी थीं।
उन्होंने बताया कि शादी के 19 वर्ष बाद उन्होंने यूपी बोर्ड एग्जाम का
फार्म भर कर परीक्षा दिया था। रविवार को जब रिजल्ट आया, तो उन्हें खुशी
का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि वह 76 परसेंटेज मार्क से
इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं और इससे उसके साथ परिवार के लोग
भी काफी खुश हैं।

Comments are closed.