बीकानेर से नामांकन दाखिल कर रहे मेघवाल का भाटी समर्थकों ने किया विरोध

Abhishek Sharma

#Loksabha2019 : बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नामांकन-पत्र दाखिल कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मेघवाल ने नामांकन-पत्र दाखिल किया।
हालांकि इस दौरान मेघवाल का कुछ लोगों ने विरोध किया। इन लोगों ने काले रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ाकर मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी की। ये लोग मेघवाल को टिकट दिए जाने के विरोध में भाजपा छोड़ने वाले दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी के समर्थक बताए जाते है। मेघवाल को टिकट दिए जाने का शुरू से ही विरोध कर रहे भाटी ने पिछले दिनों पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, जिसे प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने स्वीकार भी कर लिया।

 



मेघवाल को टिकट मिलने के बाद उनका विरोध कर रहे भाटी और उनके समर्थक इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल का समर्थन कर रहे है। भाटी समर्थकों ने गुरूवार को जिला कलेक्टे्रट के बाहर काले गुब्बारे आसमान में उड़ाकर मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी की। भाटी समर्थकों को वहां से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.