महिलाओं के लिए बस और मैट्रो को फ्री करने को लेकर राजनीति हुई शुरू , शीला दीक्षित ने कहा आप पार्टी ने अपने फायदे के लिए किया है ऐलान

Rohit Sharma (Photo-Video) Lokesh Goswami Tennews New Delhi :

दिल्ली में महिलाओं के लिए बस और मेट्रो को फ्री करने के मामले में राजनीति सियासत रुकने का नाम नही ले रही है। दिल्ली सरकार के फैसले पर पूर्व सीएम और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने प्रतिक्रिया दी है।



दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए ये योजना लागू करने में कामयाब हो पाती है तो ये बहुत ही अच्छी बात होगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये ऐलान आप पार्टी ने अपने फायदे के लिए किया है, किसी और के लिए नहीं , इसे राजनीतिक रूप से देखा जाना चाहिए।

आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी बस सेवा और मेट्रो फ्री कर दी जाएगी।

खासबात यह है कि इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए दिल्ली सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। इस कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बसों में सफर कर महिलाओं से अपनी इस योजना के विषय में प्रतिक्रिया ली।

महिलाओं की राय जानने के लिए सिसोदिया ने लगभग दो घंटे दिल्ली की बसों में सफर किया। इसके लिए मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय से डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर किया। सिसोदिया का कहना है कि जनता से इस योजना के विषय में पॉजिटिव फीडबैक मिल रहा है, लेकिन बीजेपी इसका विरोध कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.