ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट का ताला तोड़ लाखों का माल हुआ चोरी

Abhishek Sharma (Photo-Video) Lokesh Goswami Tennews

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला गौर सिटी 14 एवेन्यू सोसायटी का है। जहां चोरों ने शाम ढलते ही एक फ्लैट में घूसकर रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय चोरी हुई परिवार के सदस्य मंदिर गए हुए थे।



सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गौर सिटी 14 एवेन्यू के फ्लैट संख्या 17099 में कुमार सास्वत अपने परिवार के साथ रहते है। वह रात करीब सवा आठ बजे अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सोसायटी के समीप राधा कृष्णा मंदिर गए थे। पीड़ित ने बताया कि सवा नौ बजे आकर देखा तो फ्लैट का सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी में रखे करीब सात लाख के गहने गायब थे।

पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस के साथ बिल्डर प्रबंधन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। सीसीटीवी में तीन अज्ञात सोसायटी की लिफ्ट में संवार होते दिख रहे है। निवासियों ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। निवासियों का आरोप है कि आखिर इतने लोग बिना किसी पूछताछ के सोसायटी के अंदर प्रवेश कैसे कर गए।

गौर सिटी चौकी प्रभारी का कहना है कि फ्लैट में चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.