बिसरख थाना क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

ABHISHEK SHARMA

Greater Noida (03/10/2019) : ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख थाना क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटी हुई हैं। मौके से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस फिलहाल नकली सीमेंट की करीब 1000 बोरियां बरामद होने की बात कह रही है। बुधवार देर रात तक बोरियों की गिनती जारी थी।



पुलिस के मुताबिक रेलवे यार्ड से नामी कंपनियों की खाली बोरियां चुराई जाती थीं। बाद में उन्हीं बोरियों में नकली सीमेंट भरकर बेची जाती थी। पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दबिश दी थी। एसएसपी वैभव कृष्ण खुद ही इस दबिश की निगरानी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नकली सीमेंट के चार अलग-अलग प्लांट चल रहे थे। लंबे समय प्लांट का संचालन किया जा रहा था।

आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।  नकली सीमेंट के खिलाफ कार्रवाई भले ही मंगलवार को हुई थी। लेकिन फैक्ट्री के बारे में जानकारी काफी पहले से जुटानी शुरू कर दी गई थी। बताया जाता है कि पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री की पूरी तहकीकात के के बाद दबिश दी।  नकली सीमेंट बनाने के पीछे बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक, सीमेंट बनाने के पीछे सिंडीकेट काम कर रहा था। गिरोह के तार कुछ बड़े लोगों से भी जुड़े होने की बात कही जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकली सीमेंट के बोरों की गिनती देर रात तक चलती रही। पुलिस अफसरों को खुद अंदेशा नहीं था कि नकली सीमेंट का कारोबार इतने बड़े स्तर पर चल रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.