दिल्ली: आप पार्टी से अलग हुईं पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल , केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

चांदनी चौक की पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता अलका लांबा ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है | आपको बता दे की अलका लांबा ने एक महीने पहले ही आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था |

वही अलका लांबा पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने वाली थीं , लेकिन कुछ कारणों से वे कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकीं | जिसके बाद आज अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं |



खासबात यह है की अलका लांबा ने कांग्रेस पार्टी के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की , अलका लांबा ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है | अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं |

दरअसल पार्टी छोड़ने के बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा की सदस्यता रद्द कर दी थी | अलका लांबा की सदस्यता 6 सितंबर को रद्द हुई थी , आप पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गंधी से मुलाकात भी की थी |

बता दे की आप से इस्तीफे का ऐलान करते वक्त अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा था कि आप को गुड बाय कहने का समय आ गया है , पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया | आप पार्टी में शामिल होने से पहले अलका लांबा कई बर्षों तक कांग्रेस से जुडी रही थी |

वही दूसरी तरफ अलका लांबा आप पार्टी के साथ अलग – अलग मुद्दों पर भिड़ती नज़र आ रही थी | अगस्त की शुरुआत में लांबा ने कहा था कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है और वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी |

इसके बाद आप पार्टी ने भी कहा था कि वह उनका इस्तीफा स्वीकार करने के लिए तैयार है | लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लांबा ने आप की कड़ी आलोचना की थी , उन्होंने पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाबदेही मांगी थी, जिसके बाद उन्हें आप सदस्यों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया था |

Leave A Reply

Your email address will not be published.