प्रशासन ने जेवर एयरपोर्ट के लिए 30 हेक्टेयर जमीन यमुना प्राधिकरण को सौंपी
ABHISHEK SHARMA
Greater Noida (25/10/19) : गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक अधिकारीयों ने इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट जेवर के लिए आज ग्राम दयानतपुर मे 30 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित की गयी है। जिसको तत्काल यमुना प्राधिकरण को कब्जा दिलाकर हस्तांतरित कर दिया गया है। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा सिर्फ उन किसानों की जमीन को ही अधिग्रहित किया जा रहा है, जिन किसानों ने अपनी जमीन का प्रतिकर ले लिया है।
गौरतलब है कि एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि लेनी है। जिसमें से 1239 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। प्रशासन ने आज तक 927 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करके यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है। जो अधिग्रहण होने वाली भूमि का 75% हिस्सा है।
जेवर एयरपोर्ट प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि अधिग्रहण होने वाली 1239 हेक्टेयर भूमि मे से 80% यानि 992 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा वितरण हो चुका है। जिसके तहत प्रशासन 21 अक्टूबर 2019 को ग्राम किशोरपुर मे 4 हेक्टेयर भूमि किसानों से अधिग्रहित करके यमुना प्राधिकरण को सौंप दी हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले 6 अगस्त को ग्राम रन्हेरा मे प्रशासन ने 80 हेक्टेयर और 16 अगस्त को ग्राम पारोही में 45 हेक्टेयर, किशोरपुर में 78 हेक्टेयर, रोही में 225 हेक्टेयर और बनवारीबांस में 4.5 हेक्टेयर कुल 229.5 हेक्टेयर भूमि यमुना प्राधिकरण को दी थी। इसके बाद दयानतपुर में 125 हेक्टेयर, किशोरपुर में 22.28 हेक्टेयर और रन्हेरा में 13.64 हेक्टेयर कुल 35.92 हेक्टेयर भूमि, पारोही में 30 हेक्टेयर, रोही में 81.5 हेक्टेयर और ग्राम बनवारीबांस में 1.5 कुल 83 हेक्टेयर भूमि दी गई।
इसी के साथ-साथ अन्य गावों से कुल 927 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित की जा चुकी है।