ग्रेटर नोएडा : डॉ रेड्डी हत्याकांड को लेकर महिला शक्ति ने की आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग*

ABHISHEK SHARMA

Greater Noida : 5 दिसंबर को हैदराबाद में हुए प्रियंका रेड्डी बलात्कार व हत्याकांड के विरोध में महिला शक्ति सामाजिक समिति के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा के जागरूक नागरिकों ने मिलकर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ग्रेटर नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए एक ज्ञापन सौंपा। जिसे प्रशासन के विशिष्ट अधिकारी अभय सिंह ने स्वीकार किया।
महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया कि हमने महामहिम से यह मांग की है कि ऐसे कृत्यों में अपराधी की सजा फांसी से कम ना हो , और मांग यह भी की है कि यह सजा समयबद्ध हो अर्थात 1 महीने के अंदर सजा सुनाए जाने से लेकर सजा  दिए जाने का प्रावधान हो।

साथ ही महिला सुरक्षा की भरपूर व्यवस्था पूरे शहर में हो। हर जगह हो, हर कोने में हो। किसी भी जगह किसी भी स्थान पर एक लड़की एक महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस ना करे, चाहे वह अकेली हो, ग्रुप में हो  या समय कोई भी हो।
इस मौके पर शशि कौशिक, अंजू पुंडीर, मनीषा शर्मा, साधना सोनी, बादलपुर मायावती महिला कॉलेज  की प्रोफेसर डॉ माधुरी पाल, गीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष साधना सिन्हा का कहना है कि अगर जल्द ही कोई कार्यवाही न हुई तो हम सब मिलकर फिर से अपनी आवाज उठाएंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.