ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के लिए जेवर विधायक ने की प्राधिकरण से ज़मीन की मांग
ABHISHEK SHARMA
Greater Noida : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण को पत्र लिखकर जल्द जल्द से जल्द डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए निशुल्क ज़मीन उपलब्ध कराने की बात कही है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पत्र में कहा है कि ग्रेटर नोएडा को बसे हुए 3 दशक बीतने को जा रहे है।
शिक्षा के क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा ने विश्वभर में ख्याति प्राप्त की है। निःसंदेह यह क्षेत्र एजुकेशन हब है। लेकिन यहाँ प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में महंगी फीस होने के कारण गरीब श्रमिक, किसान व मजदूरों के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण नही कर पाते हैं।
ज्ञात हो कि 7 दिसंबर को जेवर में कन्या महाविद्यालय कॉलेज के शिलान्यास के मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जिला मुख्यालय पर राजकीय डिग्री कॉलेज बनवाए जाने के लिए मांग की थी।
उपमुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के बाद जेवर विधायक ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्या कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखते हुए डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछड़ी विधानसभाओं में शुमार जेवर विधानसभा के इस मिथक को तोडने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ज़मीन लेने की कवायद तेज़ कर दी है।
भूमि उपलब्ध होने के बाद जल्द से जल्द ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। जिससे उच्च शिक्षा के लिए यहाँ के बच्चो को बाहर अथवा अन्य जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
