यमुना एक्सप्रेस वे पर टिक टॉक ने 5 युवकों को पहुंचाया जेल, जाने क्यों

ABHISHEK SHARMA

Greater Noida : टिकटॉक पर लाइक्स के शौक ने 5 युवकों को जेल पहुंचा दिया। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नकली पिस्टल लेकर बुलेट और कार से स्टंट कर रहे थे। आसपास के लोगों ने बदमाश समझकर पुलिस को फोन कर दिया। बुलेट पर नंबर भी नहीं था तो उसे सीज कर दिया गया।

दनकौर कोतवाली इंचार्ज अखिलेश प्रधान ने बताया कि पांचों युवक रविवार शाम को सर्विस रोड पर कार और बुलेट से स्टंट कर रहे थे। उनके हाथ में नकली पिस्टल थी। आसपास से गुजर रहे लोग पिस्टल असली समझकर दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी।

रविवार को इसी जगह एक कुरियर बॉय से लूट हुई थी, जिसकी वजह से पुलिस भी फौरन मौके पर पहुंच गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान खेरली हाफिजपुर निवासी दीपेश, ग्रेटर नोएडा निवासी लकी, सूरजपुर निवासी आकाश, पाली निवासी योगेश और दादरी निवासी रवि के रूप में हुई।

इन्होंने पुलिस को बताया कि वे टिकटॉक के लिए विडियो बना रहे थे। पुलिस जांच में पिस्टल नकली मिली। बुलेट के कागज नहीं थे और नंबर भी नहीं लिखा था, जिसकी वजह से उसे सीज कर दिया गया। कार के पेपर पूरे थे, इसलिए उसे छोड़ दिया। पांचों युवकों को शांति भंग की धारा में जेल भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.