हैदराबाद गैंगरेप का आरोपी बताकर ग्रेटर नोएडा के युवक का फोटो फेसबुक पर डाला, मुकदमा दर्ज
ABHISHEK SHARMA
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक युवक का फोटो हैदराबाद गैंगरेप का आरोपी बताकर फेसबुक पर वायरल किया गया है। फेसबुक पर युवक को फोटो देखकर उसके दोस्तों ने उसे फोन करके यह जानकारी दी। फेसबुक पर युवक के फोटो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बदनामी के डर से युवक का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
युवक ने एसएसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने बीटा दो कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दरअसल, शहर में रहने वाले युवक ने एसएसपी को बताया कि फेसबुक पर उसका किसी ने फोटो वायरल किया है। किसी संजय यादव नाम की आइडी से उसाक फोटो डाला गया है।
जिसमें सिरफिरे ने लिखा है कि यह फोटो हैदराबाद गैंगरेप का आरोपी है। सिरफिरे ने लिखा है कि फोटो के नीचे कमेंट में सभी एक-एक गाली लिखें। युवक का फोटो फेसबुक पर उसके दोस्तों ने देखा तो उसे फोन करके बताया। जिसके बाद युवक ने खुद फेसबुक पर अपना फोटो देखा। जिसमें लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जिसके बाद से युवक परेशान है। वह बदनामी के डर से घर से बाहर नहीं निकल रहा है।
युवक ने एसएसपी से आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली पुलिस से कहना है कि साइबर सेल की टीम प्रकरण की जांच में जुटी है। फेसबुक पर फोटो वायरल करने वाले आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर कारण पता लगाया जाएगा।
