नोएडा पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गैंग के चार सदस्य को किया गिरफ्तार , एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक घटनाओं दे चुके है अंजाम 

ROHIT SHARMA

नोएडा थाना 20 पुलिस ने शोरूम और दुकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक ही गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है , जबकि 2 की तलाश जारी है |

आपको बता दे की यह गैंग अब तक एक दर्जन से ज्यादा चोरियों की वारदात को अंजाम दे चूका है , हाल ही में इस गैंग ने नोएडा के थाना 20 अंतर्गत एक के बाद एक ताबड़तोड़ चोरियों को भी अंजाम दिया था। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए हुए 25 लैपटॉप सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है |

वही इस मामले में एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल का कहना है की थाना 20 पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर 8 से 4 लोगों को गिरफ्तार किया था , वही पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पता चला की ये लोग अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के सदस्य है |

साथ ही उन्होंने बताया की ये गैंग दिल्ली एनसीआर में एक दर्जन से ज्यादा लूट और बड़ी चोरी को अंजाम दे चूका है , साथ ही इस गैंग ने नोएडा की एक कंपनी का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक समान लेकर फरार चल रहे थे |

एसपी सिटी अंकुर अग्रवाल का कहना है की जो लोग गिरफ्तार हुए है उनके नाम लव कुमार , जयकिशन , रामकुमार और बाली है , साथ ही इनके दो साथी फरार चल रहे है , जिसके लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है | अभी इन सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है , बहुत से मामले का खुलासा हो सकता है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.