पिता की बन्दूक लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, सहपाठी को जान से मारने की दी धमकी

ABHISHEK SHARMA

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा  : कक्षा में साथ पढ़ने वाले छात्र से झगड़े के बाद एक निजी स्कूल में 10वीं का छात्र अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर क्लास में पहुंच गया। छात्र ने सहपाठी को सरेआम लोडेड पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

हालांकि दनकौर पुलिस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने की बात कह रही है। दरअसल, क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का अपने सहपाठी से झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि दोनों छात्र क्लास में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। क्लास टीचर ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था।

बृहस्पतिवार को इनमें से एक छात्र अपने पिता की लाइसेंसी लोड पिस्टल लेकर स्कूल में पहुंच गया। पिस्टल को छात्र ने साथ में पढ़ने वाले छात्र को दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। कक्षा में पिस्टल देखकर अन्य छात्र डर गए।

घटना की खबर मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। प्रिंसिपल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को काबू कर पिस्तौल कब्जे में लिया। पुलिस और कॉलेज स्टाफ ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर एक दूसरे छात्र से माफी मंगवा दी और मामले को निपटा दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.