नोएडा : पर्थला गोलचक्कर पर 6 लेन के फ्लाईओवर की मंजूरी , जाम से मिलेगी निजात
ROHIT SHARMA
नोएडा के सेक्टर 123 के सामने पर्थलागोलचक्कर पर 6 लेन के फ्लाईओवरको मंजूरी मिल गई है। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने प्रस्ताव पर मुहर लगाया। जल्द ही इसका एस्टिमेट तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 2 साल में फ्लाईओवर जनता को सौंपने का टारगेट रखा गया है। फ्लाईओवर बनने के बाद यहां लगने वाले भीषण जाम से निजात मिल सकेगी।
करीब दो साल से पर्थला गोलचक्कर पर जाम से परेशान होने का मुद्दा शहर के लोग उठा रहे हैं। करीब एक साल पहले इसके लिए सर्वे किया गया था। सर्वे एजेंसी ने यहां के जाम से निजात के लिए फ्लाईओवर या अंडरपास का विकल्प बताया था।
इसके बाद कई महीनों तक अंडरपास बनाया जाए या फ्लाईओवर, इस मुद्दे पर अथॉरिटी और ट्रैफिक पुलिस के बीच चर्चा होती रही। लेकिन, इस चर्चा का कोई परिणाम नहीं निकल सका था। बाद में माना गया कि फ्लाईओवर बनाना यहां सबसे बेहतर विकल्प होगा।
नोएडा अथॉरिटी ने 75 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट रखा है। लेकिन, फाइनल डीपीआर बनने के बाद इसमें संशोधन हो सकता है। 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर की 6 लेन होंगी। सेक्टर 71 से ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने के दौरान पर्थला गोलचक्कर से पहले ही सीएनजी पंप स्टेशन के सामने से इसे शुरू किया जाएगा। सेक्टर-123 के सामने तक फ्लाईओवर बनेगा।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, पर्थला गोलचक्कर पर पीक टाइम में 18 हजार प्रति घंटे के हिसाब से वाहन गुजरते हैं। 7 हजार से ज्यादा वाहन किसी गोलचक्कर पर गुजरने पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनना ही समस्या का समाधान हो सकता है। वाहनों का दबाव होने की वजह से नोएडा, ग्रेनो वेस्ट, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, एन-24 आने-जाने वालों को जाम में फंसना पड़ता है।
वही इस मामले में नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया की पर्थला गोलचक्कर पर जाम खत्म कराने के लिए फ्लाईओवर की मंजूरी दे दी गई है। करीब 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। 75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। एस्टिमेट तय होने के बाद बजट फाइनल होगा। मार्च तक टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का प्लान है। 2 साल में काम पूरा करने का टारगेट है।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.