गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने किया तलब, देवबंद को बताया था आतंक की गंगोत्री

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह को तलब किया है | जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह के विवादित बयानों को लेकर उनसे सवाल पूछा है |

सूत्रों के हवाले से जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को बेवजह बयानबाजी से बचने को कहा है , उन्होंने गिरिराज के बयानों पर आपत्ति जताई है | हाल ही में गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया था.

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव और इसके बाद भी गिरिराज सिंह पर विवादित बयान देने के आरोप लगे | सहारपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय मत्स्य और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है, हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी यहीं से निकलते हैं |

6 फरवरी को गिरिराज सिंह ने कहा था कि शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है |

देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है , गिरिराज सिंह ने कहा था कि शाहीन बाग आंदोलन के पीछे सीएए का दर्द नहीं हैं उसके पीछे 370 और राम मंदिर का दर्द हैं जो अब निकल रहा है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.