यूपी : एक ही स्थान पर ठहरे मिले 100 से अधिक लोग, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट्स भी सील कर दिए गए हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

जहां एक बंद स्लॉटर हाउस में 100 से अधिक बाहरी लोगों के ठहरे होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि सभी स्टार हाउस में काम करते हैं और लॉकडाउन में फंस गए हैं।

आपको बता दें कि सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवंतपुरा क्षेत्र में एक काफी पुराना स्टार हाउस हैं। किसी ने शासन के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी कि स्टार हाउस में काफी भीड़ एकत्रित है।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम की टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ छापामारी की। ये सभी लोग दूसरे राज्यों के हैं, जो लॉकडाउन के कारण फंसे हैं। सभी यहां स्लॉटर हाउस में काम करते हैं। जहां के संचालक ने सभी का अंदर ही खाने-पीने का इंतजाम करा दिया है।

सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए स्लाटर हाउस के अंदर ही सभी को क्वारंटीन करा दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है कि स्लाटर हाउस मालिक को इतनी भीड़ रखने की इजाजत किसने दी है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.