ग्रेटर नोएडा : कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, शारदा अस्पताल प्रबंधन ने किया डिस्चार्ज
Abhishek Sharma
गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। हालांकि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा हॉस्पिटल से आज दो और पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे।
एक मरीज दिल्ली के मौजपुर की रहने वाली है, जो नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। शारदा हॉस्पिटल में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सात अप्रैल को भर्ती कराया गया था।
वहीं दूसरी युवती नोएडा के सेक्टर 50 की रहने वाली है। जिसे शारदा हॉस्पिटल के क्वाॅरैंटाइन केंद्र मे 10 अप्रैल को भर्ती किया गया था, जिसकि दोनों जांच नेगेटिव आने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया।
दोनों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहरीन खान ने सभी को धन्यवाद दिया तथा कहा कि मै खुद भी एक नर्स हूं और आप सभी ने जिस तरह मेरी देखभाल की, उसके लिए जिंदगी भर आप लोगों का शुक्रगुजार रहूंगी।
इस दौरान दोनों युवतियों को नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने डिस्चार्ज पत्र दिया तथा दोनों से अगले दो सप्ताह तक घर में अपने आप को क्वॉरिंटाइन में रहने का निर्देश दिए।
शारदा हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट तथा अन्य अधिकारियों ने विदाई दिया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की।
आपको बता दें कि अब तक गौतम बुद्ध नगर जिले में 92 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे से अधिक समय से यहां पर कोई कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में अब तक 35 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। जिले में वर्तमान में एक्टिव केस 57 हैं।
वहीं आज राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से भी 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया जाना है।