एनडीएमसी का आदेश , सार्वजनिक स्थलों पर थूकना और टॉयलेट करना पड़ेगा महंगा, लगेगा जुर्माना
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है , दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों की कोशिश है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का फैलाव न हो |
वही इस मामले में आज नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन ने सार्वजनिक स्थलों पर टॉयलेट करने और थूकने पर पाबंदी लगाई है ,अगर कोई शख्स किसी सार्वजनिक स्थल पर टॉयलेट करता या थूकता हुआ पकड़ा गया तो उसे 1000 रुपये जुर्माने के तौर पर एनडीएमसी को देना होगा |
एक अन्य आदेश में एनडीएमसी ने कहा है कि शराब बेचने पर भी पाबंदी लगाई जाती है | साथ ही गुटका, तंबाकू बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है , प्रशासन का आदेश तब तक लागू रहेगा, जब तक कोई नया आदेश नहीं आ जाता |
कोविड-19 महामारी से पूरी दिल्ली त्रस्त है | कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट वाले इलाकों को पूरी तरह से सील किया गया है , सार्वजनिक स्थलों को सैनेटाइज किया जा रहा है. सफाई ही इस बीमारी को हराने का कारगर हथियार है. ऐसे में अब सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं होगी |
दिल्ली दूसरा ऐसा राज्य है जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. स्वास्थ्य मंत्रालय पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है , वहीं 1707 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं