बॉर्डर सील : नोएडा से दिल्ली आने-जाने पर रोक, मीडिया के लिए भी बनेगा पास
Rohit Sharma
नोएडा :– गाजियाबाद के बाद अब नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से सटे बॉर्डर सील कर दिए हैं। अब दिल्ली से आने-जाने पर दोनों ही तरफ रोक रहेगी। सिर्फ आपातकालीन और सेवाओं को छूट होगी, वह भी कड़े नियम के साथ। नोएडा डीएम के मुताबिक वहां मीडिया पर भी सख्ती लागू , जिसको लेकर अब मीडिया के भी पास बनवाने होंगे।

नोएडा में लॉकडाउन को अब बेहद कड़ाई से लागू किया जाएगा। यहां तक कि अब मीडिया और जरूरी सर्विस वालों को भी पास और अथॉरिटी दिखाने पर ही जाने दिया जाएगा।
ऐसा नोएडा डीएम सुहास के ऑर्डर के बाद हुआ है। उन्होंने पत्र में बतया था कि नोएडा में पाए गए कुछ केस सीधे तौर पर दिल्ली से जुड़े पाए गए थे।
खाने से संबंधित सामान ले जा रहे वाहन, ऐम्बुलेंस और सरकारी वाहनों को छूट होगी। इन वाहनों को भी पास और आईडी कार्ड दिखाना होगा। ऐम्बुलेंस सेवाओं को किसी पास की जरूरत नहीं होगी। जरूरत का सामान लेकर जा रहे हल्के वाहनों को छूट होगी। लेकिन अगर वे लोगों को इधर से उधर ले जाते पाए गए तो वाहन जब्त और कार्रवाई अलग से होगी। इसके अलावा मेडिकल इमर्रजेंसी आने पर भी जाने की छूट होगी।
जो अधिकारी या कर्मचारी सीधे तौर पर कोरोना से जुड़ी सेवाओं में लगे होंगे उन्हें उत्तर प्रदेश या दिल्ली सरकार के संबंधित अधिकारी से पास मिलेगा।
वही दूसरी तरफ अबतक मीडिया कर्मियों को बिना पास के आने-जाने की इजाजत थी, सिर्फ आईडी कार्ड मान्य था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बुधवार यानी आज के बाद से जिन मीडियाकर्मियों को अडिशनल सीपी या जिला सूचना अधिकारी से पास नहीं मिलेगा उन्हें जाने की इजाजत नहीं होगी। पास के लिए इनके पास ही अप्लाइ करना होगा।