लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिसवाले हो रहे कोरोना के शिकार , 6 संक्रमित
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है | पहले चांदनी महल, फिर तिलक नगर और अब दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने के छह पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं |
दरअसल इस इलाके के एक ही परिवार के 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे , इस परिवार की एक महिला की एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गयी थी |
बाद में महिला के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव पाय गए , जिसके बाद जहांगीरपुरी इलाके के सी ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था , इलाके को सील कर दिया गया था |
इन सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी कंटेनमेंट जॉन पर लगी थी , इतनी बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने कर बाद जहांगीरपुरी इलाके के पुलिस कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था | जिनमें से छह पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं , इनमें से एक पुलिस कर्मी की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई है |
इससे पहले चांदनी महल थाने के सात पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. इस इलाके में 52 तब्लीगी जमात से जुड़े लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे | लगातार दिल्ली में कोरोना की लड़ाई को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे ये पुलिस कर्मी ही खुद इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं |