आपसी विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप

Abhishek Sharma

Noida (23/04/2020) : एक तरफ पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है, वहीं भारत में भी इसके आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित बालाजी एन्क्लेव के एक मकान में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, जीटी रोड स्थित बालाजी एन्कलेव के रहने वाले मनीष नागर नोएडा निजी कंपनी में जॉब करते हैं। करीब साल पहले गढ़ी-सिरोरा गांव से मोनिका से शादी हुई थी। मोनिका की छोटी बहन की शादी पति के भाई के साथ हुई थी। मंगलवार की रात पर मोनिका (28) अपने पति के साथ घर पर थी।

बुधवार सुबह करीब 5 बजे शोर को सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो महिला का शव पंखा पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है पति-पत्नी के विवाद के चलते महिला ने फंदा लगा लिया।

लोगों का कहना है कि पति के संबंधों को लेकर विवाद रहता था। शिकायत कुछ दिन पहले तहसील दिवस में भी शिकायत दी, जिसके बाद समझौता हो गया था। वहीं मोनिका के घर वालों का आरोप है सुसराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे।

मांग पूरा न करने पर हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दादरी पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कर ली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.