दिल्ली : महरौली में सब्जी विक्रेता को हुआ कोरोना वायरस, इलाके में हड़कंप

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली के महरौली के वार्ड नंबर तीन में एक सब्जी विक्रेता को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बाद में जांच में उसके परिवार के छह और सदस्यों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

वहीं, सब्जी विक्रेता के संपर्क में आने वाले लोगों को तेरापंथ भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। दक्षिणी दिल्ली के जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जब से उसमें संक्रमण के लक्षण दिखे थे, उसने सब्जी बेचना बंद कर दिया था।

डीएम ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास के विक्रेताओं से सामान लेने से पहले यह भी जरूर देख लें कि उसमें कहीं ऐसे कोई लक्षण तो नहीं हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी अपील की है कि इस दौरान किसी भी वेंडर से बदसुलूकी न करें। यदि किसी वेंडर में ऐसे कोई लक्षण दिखे तो उसके बारे में जिले कि हेल्पलाइन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करें ताकि उसकी सही समय पर जांच की जा सके।

इधर, कोरोना की वजह से काम बंद पड़ा है। बहुत से लोगों के पास खाने को रोटी नहीं है, दिल्ली सरकार सिर्फ चावल ही लोगों को बांट रही है वह भी लोगों को पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए रोजाना दो हजार रोटियां और सब्जी बनवाकर हर एक जरूरतमंद तक पहुंचाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.