नोएडा : लॉक डाउन के मद्देनजर दूध की आपूर्ति के लिए इन 23 स्थानों पर बनाए गए क्योस्क*
Abhishek Sharma
नोएडा : लॉकडाउन में दूध या अन्य उत्पादों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति के लिए मदर डेयरी की ओर से उपाय किए गए हैं। मदर डेयरी की ओर से यह अपील की गई है कि दूध एवं अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थो की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं होगा।
कहा गया है कि एनसीआर के प्रत्येक नागरिक को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा है कि उपभोक्ताओं की सेवा करने के लिए हमने खरीद नेटवर्क को सुचारू किया है।
मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। करीब 850 दूध बूथों का नेटवर्क संचालित करती है।
इन 23 जगहों पर लगाए है 23 कियोस्क
आम्रपाली जोडिएक सेक्टर-120, महागुन मार्डन सेक्टर-78, आम्रपाली सिलिकान सिटी सेक्टर-76, आम्रपाली प्लैटिनम सेक्टर-119, आम्रपाली सफायर सेक्टर-45, आम्रपाली प्रिंसली सेक्टर-76, 1 एवेन्यू गौर सिटी वन, ग्रेटर नोएडा, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू टू सेक्टर-78, हाइडे पार्क सेक्टर-78, धवलगिरी अपार्टमेंट सेक्टर-11, जेएम आरकेड सेक्टर-76, अरिहंत गार्डेन ग्रेटर नोएडा, लोटस बुल्वयार्ड सेक्टर-100, एग्जोटिका फेरस्को सेक्टर-137ए, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू, ग्रेटर नोएडा, एटीएस पैराडाइज अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा, पीआइ-3 आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा, एक्जॉटिका ड्रीम वेले अपार्टमेंट सेक्टर-16 ग्रेटर नोएडा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सेक्टर-30, नोएडा, आरडब्ल्यूए सेक्टर-135, आवासीय कल्याणकारी संघ, सेक्टर-2, गार्ड रूम नोएडा, 14वां एवेन्यू गौर सिटी, मैक्स रॉयल इलाका शामिल है।