यूपी : एटा जिले में मकान में मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, हत्या की आशंका

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश में एटा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान से पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची और एक कॉलोनी में बंद मकान से दो बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद किए गए।

एटा में सनसनीखेज मामला सामने के बाद से दहशत का माहौल है। एटा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में मिले हैं। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि 2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है। पुलिस ने गेट तोड़ कर शव निकाला है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

यह मामला थाना कोतवाली नगर का बताया जा रहा है। घटना के बारे में पता चलने से आसपास के इलाकों में अजीब से माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इन पांच लोगों की मौत कैसे हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.