कोरोना वायरस और आयुर्वेद पर ईशान आयुर्वेद कॉलेज और टेन न्यूज़ ने किया वेबीनार का आयोजन
Abhishek Sharma
Greater Noida (26/04/2020) : पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। भारत में 26 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस महामारी से अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया है।
इससे बचाव के लिए भारत में 3 मई तक लॉक डाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव एवं जागरुकता के लिए टेन न्यूज ने ईशान आयुर्वेदा इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर एक वेबीनार का आयोजन किया। जिसमें डॉक्टरों के पैनल ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान लोगों के प्रश्नों का भी जवाब दिया गया।
डॉक्टरों के पैनल में गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ सर्जन डाॅ.
बी. पी. सिंह, ईशान आयुर्वेदा कॉलेज से डॉ. प्राची मिश्रा, डॉ. स्निग्धा अग्रवाल, डाॅ. निकिता शर्मा, डाॅ. साक्षी बक्शी व नोफा सदस्य रमिता तनेजा उपस्थित रहे। इस वेबीनार का लाइव प्रसारण टेन न्यूज़ के फेसबुक पेज से किया गया
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्टस ने लोगों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। लोगों से बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण कैसे फैलता है और इससे बचने के लिए आप क्या-क्या कर सकते है।
वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर बी.पी. सिंह का कहना है कि कुछ लोग अपनी खराब आदतों के चलते कोरोना वायरस को दावत दे सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग लगातार अपने हाथों से कुछ ना कुछ एक्टिविटी करते रहते हैं या कुछ लोग नाखून चबाते हैं। इस तरह की गंदी आदतें कोरोना वायरस संक्रमण को फैलाने में सहायक है। लोगों को इन गंदी आदतों को छोड़ना पड़ेगा। लगातार अपने हाथ धोएं, हाथ धोने के बाद मुंह धोए हैं उसके बाद फिर से हाथ धोएं। मुंह पर तीन परत का बना हुआ कोई भी मास्क लगाएं।
उन्होंने बताया कि हमारे घर के बुजुर्ग लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उनका पाचन तंत्र व रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसके चलते यह बीमारी उन पर जल्दी असर करेगी। ऐसे में उनके खान-पान एवं जीवन शैली का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। घर के बुजुर्गों को चवनप्राश खिलाए और इस समय में उन्हें लिक्विड डाइट अधिक मात्रा में दें।
छोटे बच्चों को कोरोना वायरस से कैसे बचाएं?
इस पर डॉ प्राची मिश्रा ने कहा कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, उनको रोजाना शहद दे, बच्चों को खाने में दलिया, खिचड़ी दें। बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए चयवनप्राश, वाशा का पत्र, गिलोय का काढ़ा, पपीते के पत्ते का काढ़ा भी पिलाते रहें।
उन्होंने बताया कि ड्राई फ्रूट इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए बेहद सहायक हैं। इसी के साथ साथ नियमित रूप से योगा एवं प्राणायाम करते रहें। रमिता तनेजा के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खांसी में लोगों को केला खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह खांसी को और बढ़ाने में मदद करता है।
वही हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस आपके फेफड़ों को संक्रमित करता है। इसके दो मूल लक्षण होते हैं बुख़ार और सूखी खांसी। कई बार इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में भी दिक्कत पेश आती है। कोरोना के कारण होने वाली खांसी आम खांसी नहीं होती. इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है।
माना जा रहा है कोरोना वायरस के लक्षण दिखना शुरु होने में औसतन 2 से 14 दिन का का वक्त लग सकता है लेकिन कुछ लोगों में ये वक्त कम भी हो सकता है। हाल में अधिकतर ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जिनको कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं और फिर भी टेस्ट करने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे लोगों की पहचान करना बेहद आवश्यक है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है।
डॉक्टर प्राची मिश्रा ने बताया, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी से परेशान लोगों, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है। कोरोना वायरस का इलाज इस बात पर आधारित होता है कि मरीज़ के शरीर को सांस लेने में मदद की जाए और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि व्यक्ति का शरीर ख़ुद वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाए।
डाॅ स्निग्धा के अनुसार कोरोना वायरस बीमारी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकले थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैल जाते है। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
उन्होंने बताया की जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, उन लोगों पर यह जल्दी अटैक कर सकता है। लोगों को अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए योगा एवं मेडिटेशन लगातार करना चाहिए। एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम 45 मिनट योगा, फिजिकल एक्सरसाइज के लिए निकालने चाहिए। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और कोरोना वायरस जैसी बीमारी से लड़ने के लिए हमारा शरीर सक्षम बन सकेगा।
डॉक्टर निकिता शर्मा का कहना है की लाॅक डाउन के वक्त में हम अनुशासनात्मक तरीके से अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। लोगों को आयुर्वेद की डाइट चार्ट फाॅलों करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खाना तभी खाएं जब भूख लगे अन्यथा पेट के साथ जबरदस्ती ना करें। इस चीज का भी ध्यान रखें कि हमें कितनी भूख है और कितना खाना जरूरी है। ऐसा खाना खाएं जो जल्द पच सके। सुबह का खाना शाम को , शाम का खाना सुबह को नही खाना है। गर्म के साथ ठंडा न खाएं। खाने के साथ सलाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए मूंग दाल, आंवला, देशी घी, सेंधा नमक, शहद समेत अन्य हेल्थी फूड का सेवन करें। अच्छी सेहत के लिए नींद पूरी करें, जवान लोगों के लिए 7 से 8 घंटे नींद लेना आवश्यक है, तो वहीं बच्चों के लिए 9-10 घंटे सोना जरूरी है।
दर्शोको के माँग पर हर रविवार सुबह दस बजे “आयुर्वेद की बात” पर विशेष लाइव कार्यक्रम टेन न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज से प्रसारित होगा।
Just Call 8448-797705 डाक्टर्ज़ को प्रश्न पूछे लाइव वेबिनार .. कोरोना और आयुर्वेद https://www.facebook.com/tennews.in/videos/2769629829800892/?vh=e&d=n
Posted by tennews.in on Saturday, April 25, 2020