जिले में 7 स्वास्थयकर्मियों को कोरोना की पुष्टि, एक बच्चे की हुई मौत, पिता पाया गया कोरोना पॉजिटिव, पढें

Abhishek Sharma

Noida (27/04/2020) : गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां दिन प्रतिदिन मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा रहे हैं। आज नोएडा में कोरोना से संक्रमित 7 स्वास्थ्य कर्मियों की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 लोग नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में कार्यरत थे।

वहीं ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक बच्चे की मौत हो गई। रबूपुरा थाना क्षेत्र के जौनचाना गांव में बच्चे के पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर नोएडा के जिला अस्पताल में लेबर रूम की एक आया कोरोना से संक्रमित हो गई है। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

जिस महिला कर्मचारी को कोरोना संक्रमित पाया गया है, उस वार्ड के तमाम नवजात बच्चों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। यह महिला नोएडा के निठारी गांव में रहती है उसके संपर्क में आए हुए लोगों की डिटेल निकाली जा रही है। सबको क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में 24 घंटे में लगभग 15 डिलीवरी होती है। वहीं अस्पताल में लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल के अंदर सेनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।

वहीं नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआई में आज 6 लोगों के स्टाफ में कोरोना पुष्टि हुई है। इनमें से चार नर्स, एक वार्ड अटेंडेंट और एक कैंटीन कर्मचारी बताया जा रहा है। अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.