मोदी माॅडल पर काम कर रहा देश का युवा, कोरोना से लड़ाई में भी बनें हिस्सेदार : आरुषि निशंक, स्पर्श गंगा
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। भारत में 31 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस महामारी से अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने लिये पूरे भारत मे लॉकडाउन है। यहां पर उद्योगों में पिछले लगभग डेढ महीने से ताला लगा हुआ है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि उद्योग इतने लंबे समय तक बंद रहे हों। उद्योग मालिकों के साथ-साथ काम करने वाले युवा वर्कर इन दिनों खासे परेशान है।
इससे बचाव के लिए भारत में 3 मई तक लॉक डाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। वही इस कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में युवा जोश के साथ खड़ा हुआ है | खासबात यह है की देश में 34 प्रतिशत युवा है , जिससे स्पष्ट हो जाता है की देश को बदलने में युवाओं की कितनी अहम भूमिका होती है | वही आज युवाओं के हालात को सुधारने कैसे योगदान दे सकते इस पर मंथन के लिए वाईयूसीआई संस्था और टेन न्यूज़ नेटवर्क ने मिलकर एक वेबीनार का आयोजन किया। जिसमें “देश को बदलने में युवाओं की अहम भूमिका” विषय पर चर्चा हुई | इस कार्यक्रम में मंत्री , विधायक , एनजीओ एवं शिक्षाविदों के पैनल ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान लोगों के प्रश्नों का भी जवाब दिया गया। आपको बता दे की यह कार्यक्रम टेन न्यूज़ की फेसबुक पेज पर लाइव हुआ |
आज के पैनल में मुख्यतौर पर स्पर्श गंगा संस्था की संस्थापिका आरुषि निशंक , झारखंड की विधायिका दीपिका सिंह , वाईयूसीआई संस्था के अध्यक्ष रजत श्रीवास्तव , जेएनयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रितिश कुमार , हेलमेट मेन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर राघवेंद्र कुमार, टेन न्यूज़ के पीआरओ सुनील द्विवेदी और माॅडरेटर के तौर पर जिम्स संस्थान के प्रोफेसर मयंक पाण्डेय मौजूद रहे।
“देश को बदलने में युवाओं की अहम भूमिका” विषय पर चर्चा हुई। जिसमे एक से बढ़कर एक विशेषज्ञों ने इस विषय पर विस्तार रूप से चर्चा की , साथ ही बहुत ही महत्वपूर्ण बातें सामने निकलकर आई। जो युवाओं के लिए काफी ज्यादा आवश्यक रहेगा।
आपको बता दें कि प्रसिद्ध नृत्यांगना आरुषि निशंक ने बताया कि अपने घर पर खादी के मास्क बनाकर कर्मचारियों को वितरित किए। साथ ही उन्हें कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि खादी के इन मास्क को धोकर दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है। जो लोग अपने लिए मास्क बना रहे हैं, वह आस-पास के लोगों का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि हर आदमी को अपनी क्षमता के अनुसार समाज के लिए कुछ ना कुछ मदद करनी चाहिए।
आरुषि निशंक ने कहा कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद हमारे देश में बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। इस महामारी में लोग जागरूक हो रहे है , जिसके कारण आने वाले समय में लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। गंगा और युमना को साफ करने के लिए सरकार समेत बहुत सी संस्था काम कर रही थी , लेकिन अब इस लॉकडाउन से गंगा और युमना पूरी तरह से साफ हो गई है। हमारे देश में पर्यावरण बिल्कुल ख़राब था , अब प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। वही इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान दिया जाए तो आने वाले समय में लोगों को स्वच्छ जीवन मिलेगा।
साथ ही उन्होंने कहा की अब देश में नया नरेटिव सेट करने की जरूरत है। आज हमारे देश का गुणगान पुरे विश्व में हो रहा है। हमारे देश को बदलने में युवाओ की अहम भूमिका थी , है और आगे भी रहेगी। खासबात यह है कि समय के बदलाव के साथ साथ युवाओं की सोच बदलती जा रही है। आज युवाओं का सिर्फ एक ही विचार है, जातिवाद से उठकर विकास पर काम किया जाए। मोदी के मॉडल पर देश का युवा तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वाईयूसीआई संस्था के अध्यक्ष रजत श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी में युवाओं को आगे आना चाहिए , सभी युवा लोगों को जागरूक करे। आज हमारा देश युवाओं पर निर्भर है , आपने देखा होगा की किस तरह युवा इस महामारी में फसे लोगों की मदद कर रहे है। राशन वितरण , सुबह और शाम का खाना गरीब इंसान को मुहैया करना , ये सब काम में देश के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। आज के समय में देश के युवाओं को बताने की जरूरत नहीं है कि इस महामारी में आपकी क्या अहम भूमिका है , जिसे युवाओं को निभानी है।
झारखंड की विधायक दीपिका सिंह ने कहा, ‘देश को बदलने के साथ साथ विश्व में अच्छे मुकाम पर ले जाने के लिए युवा राजनीति में आ रहे है।’ युवा चाहता है कि हमारी देश की राजनीति जातिवाद से हटकर विकास मॉडल पर होनी चाहिए। आने वाले में समय युवाओं की मेहनत रंग लेकर आएगी।
जिम्स संस्थान के प्रोफेसर मयंक पाण्डेय ने कहा कि युवाओं में जोश है, देश के लिए काम करें, जिससे हमारा देश पुरे विश्व में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सके। साथ ही उन्होंने कहा की युवाओं का हौसला बुलंद करने के लिए सरकार को भी महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। आज के समय में युवाओ के पास रोजगार नहीं है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।
Webinar – Role Of Youth In Changing India
Role Of Youth In Changing India **मंगलवार , 28 अप्रैल 2020**शाम 6.30 से 8.00 तक**आयोजक**Ten News Network**TenNews.in : National News Portal**कृपया 1) TenNews.In : National News Portal ,2) Facebook.com/TenNews.Inपर लाइव देखे कॉमेंट बॉक्स में / 8888618045 Whatsapp पर मेसिज से पैनलिस्ट से सवाल भी करे **पैनलिस्ट*श्रीमती दीपिका सिंह ,विधायक ,झारखण्डश्रीमती आरुशी निशांक ,फॉउन्डर ,स्पर्श गंगाश्री रजत श्रीवस्तावा ,प्रेसीडेंट ,YUCIश्री राघवेन्द्र कुमार ,हेलमेट मैन ऑफ इंडियाश्री प्रितीश कुमार ,Convenor NSS, JNUश्री सुनील द्विवेदी , PRO, टेन न्यूज़ नेटवर्कप्रोफ़ेसर मय���क पांडे , JIMS , ग्रेटर नोएडा*सादर**टेन न्यूज़ टीम*
Posted by tennews.in on Tuesday, April 28, 2020