Big Breaking : 54 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन

Abhishek Sharma

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत काफी गंभीर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे।

डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की खबर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान. तुम लड़े और लड़े और लड़े। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा. हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया। ओम शांति. इरफान खान को सलाम।

इससे पहले इरफान के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि हां यह सही है कि इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन के कारण मुंबई स्थित कोकिलाबेन (अस्पताल) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम अपडेट देते रहेंगे। वह डॉक्टर के निरीक्षण में है।

उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई लड़ने में मदद की है और हमें पूरा विश्वास है कि जबरदस्त इच्छाशक्ति और अपने सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं के चलते वह पूर्ण रूप से जल्द ही ठीक हो जाएंगे।अटेंशन में रखा गया है।

वहीं, दूसरी ओर हाल ही में इरफान की मां का निधन हुआ है। अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफान मां के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अपनी ओर से प्रार्थना की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.