प्रकाश जावेड़कर बैंक कर्जमाफी के आरोप पर बोले- चिदंबरम से ट्यूशन लें राहुल गाँधी 

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– देश के बैंकों ने 50 बड़े विलफुल डिफाल्टर्स का 68,607 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया है | इसको लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस हमलावर है , केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया | उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से ट्यूशन लेना चाहिए |

 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी की इस आरोप को सिरे से खारिज करता हूं कि मोदी सरकार ने 65,000 करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं. एक भी पैसा माफ नहीं किया गया है. कर्ज को बट्टे खाते में डालने का मतलब माफ करना नहीं होता है. राहुल को चिदंबरम से कर्ज माफी और कर्ज को बट्टे खाते में डालने में अंतर समझने के लिए ट्यूशन लेना चाहिए |

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘कर्ज को बट्टे खाते में डालना जमाकर्ताओं को बैंक की सही तस्वीरें दिखाने की प्रक्रिया है. यह बैंकों को कार्रवाई करने और वसूली करने से नहीं रोकता है. हमने देखा है कि कैसे नीरव मोदी की संपत्ति जब्त और नीलाम की गई. माल्या के पास कोई विकल्प नहीं बचा है. हाई कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया है |

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कांग्रेस के नेताओं ने जानबूझ कर बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वाले, फंसे कर्जों और राइट-ऑफ (बट्टे खाते) पर गुमराह करने की कोशिश की. 2009-10 और 2013-14 के बीच अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने 145226 करोड़ रुपये की राशि को राइट-ऑफ (बट्टे खाते में) किया था |

निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनपीए के लिए आरबीआई के तय किए चार साल के प्रावधान चक्र के हिसाब से नियम तय किए गए हैं. यह पूरा हो जाने पर ही बैंक एनपीए को राइट-ऑफ (बट्टे खाते) में डालते हैं, लेकिन वे उधारकर्ता से वसूली की कोशिश जारी रखते हैं. कोई ऋण माफ नहीं किया गया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.