शारदा अस्पताल से 2 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर, 9 साल की जोया भी शामिल

Abhishek Sharma

ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल से आज एक कॉविड विजेता को डिस्चार्ज किया गया। कल देर शाम जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिपोर्ट जारी किया गया जिसमें एक महीने से ज्यादा समय से भर्ती मरीज अश्विनी का दूसरा रिपोर्ट भी नेगेटिव रहा।

शारदा के डाॅक्टरों का क ना है कि सही मायने में अश्विनी एक महा विजेता बनकर उभरा। उसको चाइल्ड पीजीआई में तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया था, जिसके तहत उसको शारदा हॉस्पिटल के आई सी यू में भर्ती कराया गया।

शारदा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष निरंजन ने एक्सपर्ट डॉक्टरों का टीम बनाकर उसका इलाज आरंभ कराया। डॉ देवेन्द्र कुमार तथा डॉ अभिषेक देशवाल के नेतृत्व में उसका सारी जांच करके नए सिरे से इलाज आरंभ किया गया। जिसका जल्दी ही परिणाम सामने आने लगा। सभी डॉक्टरों का मेहनत तथा अश्विनी के इक्षाशक्ति के परिणामस्वरूप जल्दी ही उसमें सुधार होने लगा।

नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी निरंतर उसके स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। अपने डिस्चार्ज के बाद अश्वनी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी मेरे जिंदगी के हीरो हो। जिस तरह मेरे उल्टी इत्यादि होने के बाद सभी स्टाफ और नर्स मेरे साथ रहते थे, ये माता-पिता ही इतना देख भाल कर सकते हैं।

शारदा हॉस्पिटल के स्टाफ, नर्स तथा डॉक्टरों ने ताली बजाकर अश्वनी के डिस्चार्ज होने पर अपना खुशी जाहिर किया। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने भी अपने समस्त हॉस्पिटल स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अपने मेहनत और बेहतर उपचार से जटिल मरीजों को भी जल्द से जल्द स्वस्थ करके भेज रहे हैं यह हमारे लिए गर्व का विषय है। आज डिस्चार्ज होने वाली दूसरी मरीज नोएडा के रहने वाली नौ वर्षीय लड़की ज़ोया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.