BIG BREAKING : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 17 लोगों को कोरोना की पुष्टि, बच्चे, बुजुर्ग व नौजवान शामिल

Abhishek Sharma

देशभर में फैले कोरोना वायरस के चलते लोगों में खौफ देखने को मिल रहा है। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हजार पार कर चुकी है।

वहीं गौतमबुद्धनगर जिले की बात करें तो यहां आज कोरोना से संक्रमित 17 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 155 हो गया है। 15 कोरोना मरीज नोएडा के हैं, वहीं 2 ग्रेटर से हैं।

हालांकि आज जिले में कोरोना से संक्रमित 2 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी वापस गए हैं। बता दें कि अब तक गौतम बुद्ध नगर में कुल 90 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 65 ऐसे लोग हैं, जो फिलहाल कोरोना से संक्रमित हैं।

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 10 जेजे काॅलोनी में 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं दूसरी और सेक्टर 8 में 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां 2 पुरुष, उम्र 30 व 22 वर्ष, 10 वर्षीय 2 बच्चे व 6 महिलाओं को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। वहीं सेक्टर 9 में एक 36 वर्षीय पुरुष पाॅजिटिव मिला है। नोएडा के सेक्टर 150 स्थित ऐस गोल्फशायर सोसायटी में 71 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिला है।

वहीं ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 1 की एडवोकेट कॉलोनी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। नोएडा के सेक्टर 55 में 76 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले उसकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित है।

नोएडा के सेक्टर 76 स्थित स्काईटेक मेट्रॉट सोसाइटी में 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में 27 वर्षीय महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.